उदवंत नगर: उत्क्रमित मध्य विद्यालय कारीसाथ में छात्र छात्राओ के बीच बीच परीक्षा पत्रक का वितरण किया गया
उदवंतनगर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में छात्र छात्राओं के बीच परीक्षा पत्रक का वितरण किया गया। उत्क्रमित मध्य कारीसाथ सहित अन्य विद्यालयों में वर्ग 6 से आठ तक के छात्र छात्राओं के बीच परीक्षा पत्रक का वितरण किया गया। साथ ही टॉप करने वाले छात्र छात्राओं को कॉपी, कलम सहित अन्य सामग्री से सम्मानित किया गया। मौके पर बच्चों के माता व पिता भी उपस्थित थे।