उदवंत नगर: श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर उदवंतनगर में मंडप की परिक्रमा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
उदवंतनगर में श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में मंडप परिक्रमा को लेकर विभिन्न गांवों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। महायज्ञ का आयोजन संत देवा नारायणाचार्य जी महाराज के सानिध्य में किया गया है। महायज्ञ का शुभारंभ जलभरी व शोभायात्रा यात्रा के साथ किया गया था।