उदवंत नगर: उदवंतनगर में आयोजित मेले में हंगामे की सूचना मिलने पर विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस पहुची
लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन उदवंतनगर में किया गया है। भव्य मेला भी लगा है। भोजपुर जिला के विभिन्न गांवो से काफी संख्या में लोग महायज्ञ को देखने आ रहे है एवम मेले में लगे कई प्रकार के झूलों का लुत्फ उठा रहे। उसी दरम्यान शरारती तत्वो ने हंगामा कर दिया। सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस पहुची व मेले में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गस्त करती नजर आई।