गोरखपुर: गोरखपुर में आज UPSC प्रारंभिक परीक्षा, 25 केंद्रों पर 11,112 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम।सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज गोरखपुर में आयोजित की जाएगी।परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर 11 हजार 112 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।परीक्षा की निगरानी CCTV कैमरों से की जाएगी,जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात है