जबलपुर: प्रेम नगर के राजुल अपार्टमेंट में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में कैद हुए 2 नकाबपोश चोर
जबलपुर: प्रेम नगर स्थित राजुल अपार्टमेंट में 29 जून की रात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया। मुंह बांधकर आए दो चोरों ने अपार्टमेंट के सभी घरों के बाहर से कुंडी लगाकर वारदात को अंजाम दिया। सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार हो गए। यह एक हफ्ते में इलाके में चोरी की दूसरी घटना है।