बालोद: नौसिखिया ड्राइवर के चलते 35 लोगों को लेकर जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत, 17 घायल, 5 को रेफर किया गया
Balod, Balod | Apr 17, 2026 जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर झलमला से रानीमाई मोड़ के पास शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।