सीतापुर: मुंशीगंज में घर का सामान खरीदने जा रहे युवक से दबंगों ने पैसे छीनने का प्रयास किया, विरोध करने पर जमकर पीटा
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज इलाके में रहने वाले एक युवक घर का सामान खरीदने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान रास्ते में कुछ दबंगों के द्वारा युवक को पकड़कर 1400 रुपए छीनने का प्रयास किया गया। युवक के द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर दबंगों ने पकड़कर युवक को जमकर पीट दिया, बेटे को बचाने गए पिता को भी दबंगो ने पीटा था। बाप बेटे का उपचार जारी है।