सीतापुर: बरई जलालपुर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के बरई जलालपुर इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर एक बुजुर्ग को कुचल दिया हादसे में बुजुर्ग की गंभीर रूप से घायल होने के कारण जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग की हुई मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल में। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस की तहकीकात भी जारी है।