*दादो के गांव लामी में चाचा ने भतीजे पर किया हमला, मारपीट में सिर और हाथ में आई चोटें* थाना दादों क्षेत्र के ग्राम नगला लामी में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे पर हमला कर दिया। पीड़ित अनिल कुमार ने थाना दादों में तहरीर दी है कि उसके चाचा राजपाल सिंह ने उसके खेत में लगे पेड़ों को काटा और मना करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। अनिल कुमार के सिर और हाथ में चोटें आई है