दुधि: मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की हुई मौत
सोनभद्र के मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग पर बुधवार की भोर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मंगलवार की रात में एक बारात में शामिल होने रेणुकूट आए थे और वापस घर लौटते समय यह हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय अकलवंत पुत्र नंदलाल निवासी साऊडीह हाथीनाला तथा 25 वर्षीय अजय कुमार पुत्र शंखलाल निवासी हथवानी