शाहजहांपुर: प्रेमानंद महाराज से प्रेरित होकर युवक ने की 'पंचाग्नि' तपस्या, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
शाहजहाँपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के उस्मानपुर टिसुई गांव में पुरुषोत्तम मास के दौरान एक युवा की कठिन साधना पूरे इलाके में कौतूहल और आस्था का केंद्र बनी हुई है। गांव के 26 वर्षीय सर्वेंद्र मिश्रा ने तपती दोपहरी में चारों ओर जलते कंडों (उपलों) के बीच बैठकर घंटों तक भगवान का नाम जप और ध्यान किया। इस अनोखे दृश्य की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं क