झज्जर: नेत्रहीन युवकों को बाइक सवार ने मारी टक्कर, घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाइक सवार फरार
झज्जर में पैदल अपने गंतव्य की ओर जा रहे चार नेत्रहीनों को एक बाइक सवार की तेज रफ्तार ने अपना निशाना बना लिया। इस हादसे में चार नेत्रहीन युवकों को चोट आई है। इन सभी को एम्बूलैंस के जरिए उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां एक नेत्रहीन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे स्थानीय चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।