झज्जर: समाधान शिविर में डीसी ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जिला प्रशासन की ओर से वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त प्रदीप दहिया ने संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ नागरिकों की समस्याओं को सुना। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। डीसी ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए।