पुवायां: सिधौली में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया, किसान नेता ने दी जानकारी
सिधौली किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया है। कार्यकर्ता को न्याय न मिलने पर किसान यूनियन के लोग थाने के अंदर ही धरने पर बैठे हुए हैं। इस दौरान किसान यूनियन की पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई है। बताया जा रहा है कि एक भूमाफिया ने यूनियन के कार्यकर्ता की जमीन पर कब्जा कर रखा था। कार्रवाई न होने पर किसान यूनियन धरने पर बैठी हुई है।