कन्नौज: शहर के छिपट्टी मोहल्ला में इत्र व्यवसायी के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
शहर के छिपट्टी मोहल्ला में इत्र व्यवसायी के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए छज्जे पर सीढ़ी लगाकर आग पर काबू पाया। बता दें यह पूरी घटना इत्र व्यवसायी किशोर चंद्र जैन के मकान में घटी है।