कन्नौज: जेबा गांव के चौराहे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में हो रहा उपचार।
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के जेबा गांव के पास ट्रैक्टर के टक्कर लगने से व्यक्ति के घायल होने का मामला सामने आया है। घायल का जिला अस्पताल के ट्रामा सेन्टर में उपचार किया जा रहा है। यह हादसा शनिवार की शाम को हुआ है। परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे।