कन्नौज: जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर का सीएमएस डॉ शक्ति बसु ने निरीक्षण किया, दिए निर्देश।
जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में सीएमएस डॉक्टर शक्ति बसु ने निरीक्षण किया। शनिवार की शाम करीब 7:00 बजे सीएमएस अचानक निरीक्षण करने के लिए ट्रामा सेंटर में पहुंच गए। कर्मियों को एप्रेन पहने और साफ सफाई को लेकर निर्देश दिए गए हैं। ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीजो के बेहतर इलाज को लेकर भी निर्देश दिए हैं।