चूरू: रामगढ़ के पास सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची सहित 3 लोग हुए घायल, रतननगर आते वक्त हुआ हादसा
Churu, Churu | Aug 27, 2024 चूरू के निकटवर्ती रामगढ़ के पास सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। यह हादसा उसे वक्त हुआ जब सीकर जिले के नरसास से महिला अपने भाई व बेटी के साथ बाइक पर अपनी ससुराल रतननगर आ रही थी।