मनकापुर: देवर से हलाला के बाद पति से निकाह, प्रेग्नेंट होने पर करा दिया गर्भपात, थाना खोडारे में सास-ससुर समेत 6 पर केस दर्ज
Mankapur, Gonda | Feb 27, 2024 खोडारे थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने तीन तलाक के बाद देवर से हलाला कराकर पति से दोबारा निकाह के बाद भी दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसका गर्भपात कराकर जबरन घर से निकाल दिया है। एएसपी पूर्वी के निर्देश पर खोडारे पुलिस ने दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करके कार्रवाई में जुटी है।