मंडी: भारत-पाक क्रिकेट मैच पर देवभूमि पार्टी का विरोध, अध्यक्ष रुमित सिंह ने कहा- शहीदों की शहादत के बाद मैच खेलना धोखा
Mandi, Mandi | Sep 14, 2025 राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के आयोजन पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह देश की जनता की भावनाओं के साथ विश्वासघात है।वीरवार दोपहर 2 बजे रुमित सिंह ने याद दिलाया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ने पहले वादा किया था।उन्होंने कहा था कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद नहीं रोकेगा,तब तक कोई मैच नहीं होगा।