डुमरियागंज: होली के त्योहार से पहले पूर्व विधायक ने किया 'खेले सब केसरिया होली' गाने का रिलीज
पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने स्थानीय सिंगर अमरमणि दुबे द्वारा होली पर गाया गया एक होली गीत रिलीज किया।होली से पूर्व रिलीज गीत खेले सब केसरिया होली योगी जी का राज हैं को अमर मणि दुबे ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जो जय गणेश फिल्म्स चैनल पर रिलीज हुआ। इस दौरान सिंगर अमरमणि दुबे,लेखक सत्य तिवारी, निर्देशक व म्यूजिक डायरेक्ट दर्शन मिश्रा मौजूद रहे।