कानपुर: किदवई नगर में कार में महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले दबंगों का विरोध करने पर एक युवक के साथ की गई मारपीट
किदवई नगर में कार में महिला के साथ रविवार रात 1 बजे अश्लील हरकत करने वाले दबंगों का विरोध करना एक युवक को बहुत भारी पड़ा। कार में बैठे दबंगों ने पहले तो युवक को धमकी दी। उसके थोड़ी देर बात कार भरकर लड़के लेकर आए और युवक को बेरहमी से पीटा। धमकी देने और मारपीट का वीडियो सामने आ गया है। पीड़ित युवक ने किदवई नगर थाने में तहरीर दी है।