ग्राम सामेडा में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दो वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा के सातवें दिन पूरा गांव श्रद्धा और भक्ति के सागर में डूबा नजर आया। गगनभेदी जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष, शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चारण से संपूर्ण क्षेत्र धर्ममय हो उठा। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी और वातावरण पूर्णतः भक