रीठी: गुरजी में बारिश ने खोली विकास की पोल! सड़क बनी तालाब, पैदल चलना भी हुआ जोखिम भरा
Rithi, Katni | Jul 7, 2026 कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरुजी में बारिश की पहली फुहार ने विकास कार्यों की हकीकत उजागर कर दी है। ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 में सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि वह किसी तालाब से कम नहीं दिखाई दे रही। राजेश लोधी की दुकान के पास सड़क पर पानी इस कदर भर गया है कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।