बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के रहीमा गांव में एक साथ दो घरों में चोरी, सूचना पाकर पहुंची पुलिस
Barh, Patna | Apr 1, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के रहीमा गांव में बीती रात चोरों ने एक ही साथ दो घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि चोर दीवार के सहारे छत पर चढ़े और घर में घुस कर लाखों रुपए का सामान तथा 15 हजार नकद उड़ा ले गए। बाढ़ थाना सबइंस्पेक्टर अमरजीत ने लगभग 9 बजे बताया कि दो घरों में सियाराम प्रसाद और टुनटुन महतों के घरों में चोरी की गई है।