गया जिले में सिविल लाइन थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार को शाम 5 बजे लंबे समय से फरार चल रहे कथित भू-माफिया अनिल शर्मा को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक साल से पुलिस की पकड़ से बचता आ रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर फरारी काट रहा था।