सूरजपुर: कल्याणपुर जंगल में तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार, सवार बाल-बाल बचे
प्रतापपुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर कल्याणपुर जंगल के पास रविवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वाहन में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति में थी और चालक का नियंत्रण बिगड़ने से वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया।