भभुआ: भभुआ एकता चौक मुंडेश्वरी सिनेमा हाल के पास से एसडीपीओ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया
Bhabua, Kaimur | Feb 2, 2026 भभुआ एकता चौक मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल के पास से एसडीपीओ मनोरंजन भारती के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया है। सोमवार को 11 बजे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सब्जी ठेला दुकानदार सड़क किनारे ठेला लगाकर अतिक्रमण किए थे। जिससे वाहनों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। यही नहीं वाहनों को जाम लग जाने से पैदल जा रहे आम लोगों के लिए भी काफी परेशानी हो रही थी।