सिरोही कोतवाली थाने के बारिघाटा तिराहे पर तेज रफ्तार बाइक का कहर देखने को मिला। तेज गति से पिण्डवाड़ा से सिरोही की तरफ आ रही बाइक तिराहे पर लगे डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस के एएसआई सचिंद्र रतनू मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।