गुना जिले के आरोन में 27 अक्टूबर दोपहर को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और राघोगढ़ से उनके विधायक बेटे जयवर्धन सिंह पहुंचे। आरोन में लोगों ने पूर्व सीएम से मुलाकात कर अपनी समस्याओं के शिकायती आवेदन दिए और हाल-चाल भी जाना। पूर्व सीएम ने लोगों के शिकायती आवेदन लेकर निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान लोगों ने उनका गृह नगर में स्वागत किया।