भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसे राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाएगी। शुक्रवार को साकची से जिला भाजपा कार्यालय में 7:00 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा साझा की।