मल्हारगढ़: कार की सीट में बनाई गुप्त स्कीम, 45 किलो डोडाचूरा जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार भंवरासा-बोरखेड़ी फंटे से
नारायणगढ़ पुलिस ने भंवरासा-बोरखेड़ी फंटे पर घेराबंदी कर कार क्रमांक आरजे-25 सीए-9748 से 45 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद किया। सीट में बनाई गई गुप्त स्कीम में मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया था,पुलिस ने ग्राम सोजावास निवासी गोपाल भारती को गिरफ्तार कर कार व मोबाइल जब्त किए। फरार आरोपी सालिगराम बावरी की तलाश जारी है,