इचाक: बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे
बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरदो दिनों से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. खेतों में धनरोपनी का कार्य जोर पकड़ लिया है किसान सुबह होते ही खेतों में पहुंच कर धनरोपनी में जुट जा रहे हैं. इससे खेतों में रौनक लौट आयी है और धनरोपनी के पारंपरिक गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है. धनरोपनी कार्य में बच्चे भी अपने अभिभावकों का सहयोग कर रहेl