मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: शादी से घर लौट रही सवारियों से भरी ऑटो खाई में पलटी, कई घायल, एक की हालत गंभीर
मऊरानीपुर के रास पहाड़िया के पास शादी से लौट रही सवारियों से भरी ऑटो खाई में पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।