नगर के चरित्रवन स्थित बुढ़वा शिव मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा का उद्घाटन लक्ष्मीनारायण मंदिर के महंत राजगोपालाचार्य जी महाराज एवं श्रीनिवास मंदिर के महंत दामोदर आचार्य जी महाराज द्वारा व्यासपीठ की पूजा-अर्चना से किया गया। कथा के प्रथम दिवस पर श्रीमद्भागवत कथा व्यासपीठ से आचार्य रणधीर ओझा ने भक्तों को सत्संग की महिमा बताई।