गोपालगंज: हरिहरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
जादोपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।