पीलीभीत: गजरौला क्षेत्र ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज
पीलीभीत। गजरौला कलां थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिसैया गांव निवासी रिंकू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जून को उसका भाई बब्लू बाइक से सकरिया से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीलीभीत से पूरनपुर की ओर जा रहे ट्रक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी।