गिरिडीह: बरमसिया स्थित श्री मृत्यंजय महादेव मंदिर में भंडारे का किया आयोजन
बरमसिया स्थित श्री मृत्यंजय महादेव मंदिर में बुधवार को 2 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया। बताया गया कि यहां विधि विधान से राम दरबार की स्थापना की गई। जिसके बाद भंडारे से अनुष्ठान की पूर्णाहुति की गई।बताया गया कि पुरुषोत्तम माह में यहां अखंड रामायण 17 मई से 15 जून तक विधिपूर्वक किया गया।