गाजीपुर के विद्युत वितरण खंड प्रथम के फतेहउल्लाहपुर उपकेंद्र महराजगंज में एकमुश्त समाधान योजना के तहत शनिवार को विशेष कैंप आयोजित किया गया, जिसका निरीक्षण पूर्वांचल के कमर्शियल डायरेक्टर शिशिर सिंह ने अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना के साथ किया। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में ऐसे कैंप चल रहे हैं, लेकिन पूर्वांचल में सबसे अधिक शिविर लगाए गए हैं।