कुशलगढ़: चूड़ादा के एकलव्य स्कूल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, टला बड़ा हादसा: मुस्तैदी से शांत रहा CM का कार्यक्रम
एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में बुधवार शाम 5:45 बजे हड़कंप मच गया,जब शॉर्ट सर्किट के कारण सीढ़ियों के नीचे पड़े कचरे में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त महज 30 फीट की दूरी पर मुख्यमंत्री का 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम होने वाला था।मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद कलेक्टर डॉक्टर इंद्रजीत यादव और एसपी सुधीर जोशी ने तुरंत मोर्चा संभाला।