बीना: ग्राम भानगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Sep 13, 2025 26 वर्षीय दीपक पिता पहलाद दांगी निवासी बेरखेड़ी जो गिट्टी भारी ट्रैक्टर ट्राली में सवार था और ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर शनिवार करीब 3:30 गांव जा रहा था। तभी गिरने से ट्राली की चपेट में आ गया जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलती है मौके पर भानगढ़ थाने में से बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।