बीना: गांधी वार्ड में ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
Bina, Sagar | Sep 13, 2025 स्कूटी सवार ओवैद खान निवासी शारदा नगर कॉलोनी जो रात में गांधीवाद स्थित ओवर ब्रिज से स्टेशन की तरफ जा रहा था। तभी ट्रैक्टर ट्राली में अनाज लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। गनीमत रही की स्कूटी सवार को मामूली चोटे आई।डायल 112 की मदद से घायल युवक को रात में अस्पताल पहुंचाया।