बीना: एसडीएम की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, भानगढ़ रोड से रेत से भरा डंपर जब्त
Bina, Sagar | Sep 12, 2025 ग्राम विहरना में किसानों को खाद वितरण किया जा रहा है। एसडीएम विजय डेहरिया शुक्रवार को निरीक्षण के लिए जा रहे थे। तभी भानगढ़ रोड पर रास्ते में बिना नंबर का डंपर खड़ा मिला जिसमें रेत भरी हुई थी। डंपर एवं रेत संबंधी दस्तावेज मांगे जो नहीं मिले। एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए डंपर को जप्त कर खनिज विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।