बूंदी: हेरीटेज वॉक के माध्यम से विदेशी पावणों को बूंदी की संस्कृति व इतिहास से कराया गया रूबरू
Bundi, Bundi | Nov 19, 2024 बूंदी की संस्कृति और इतिहास से पर्यटकों को रूबरू करवाने के लिए मंगलवार सुबह बूंदी महोत्सव 2024 के तहत निकाली गई हैरीटेज वॉक को रंग बिरंगे परिधानों में सजधजे लोककलाकारों के साथ नृत्य कर विदेशी पावणो ने यादगार बना दिया।सुबह गढ़ पैलेस से हेरिटेज वॉक निकली गई। जो सुखमहल पहुंचकर संपन्न हुई।इस दौरान विदेशी पावणों को बूंदी की संस्कृति व इतिहास से रूबरू कराया।