बूंदी: बूंदी महोत्सव के तहत 20 नवंबर को ऐतिहासिक जैतसागर झील में वन विभाग द्वारा की जाएगी बोटिंग की शुरुआत
Bundi, Bundi | Nov 19, 2024 पर्यटन नगरी छोटी काशी बूंदी में आने वाले देसी विदेशी पावणों के लिए वन विभाग बोटिंग की शुरुआत करने जा रहा है। वन विभाग द्वारा बुधवार से ऐतिहासिक जैतसागर झील में देसी विदेशी मेहमानों के लिए बोटिंग की शुरुआत की जा रही है जिससे आने वाले पर्यटक जैतसागर तालाब में नौकायन का भी आनंद ले सकेंगे। मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे डीएफओ संजीव शर्मा द्वारा ने यह जानकारी दी गई।