हुज़ूर: राजस्व अधिकारी ने पटाखा दुकानों और होटलों का किया निरीक्षण
जिले भर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। धनतेरस से लेकर भाईदूज तक दीपावली में विभिन्न तरह के आयोजन होंगे। पर्व के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अमला लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि राजस्व और पुलिस अधिकारी लगातार पटाखा विक्रय स्थलों तथा होटलों का निरीक्षण कर रहे हैं |