पचपदरा: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बुधवार को किया बालोतरा का दौरा, नागाणा धाम स्थित नागणेची माता मंदिर में किए दर्शन पूजन
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद प्रथम बार बालोतरा पहुंचे। केंद्रीय मंत्री बुधवार को बालोतरा जिले के दौरे पर रहे। केंद्रीय मंत्री चौधरी ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन कर क्षेत्र के लिए अमन चैन की कामनाएं की। केंद्रीय मंत्री ने नागाणा धाम स्थित नागणेची माता जी मंदिर में दर्शन पूजन किए।