पचपदरा: बालोतरा में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, शव को मोर्चरी में रखवाया गया
बालोतरा में मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक बाड़मेर से जोधपुर के बीच चलने वाली ट्रेन की चपेट में आया है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस से पहुंची मौके पर। मृतक युवक की अभी तक पहिचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव रखवाया मोर्चरी में। पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त का कर रही है प्रयास।