पचपदरा: कलावो की ढाणी में पशुपालक के बाड़े में अचानक अज्ञात कारणों से लगी आग, 9 भेड़ व बकरियों की जलने से हुई मौत
खेड़ गांव के पास कलाओं की ढाणी स्थित पशु बाड़े में अचानक आग लग गई। मंगलवार अल सुबह अचानक अज्ञात कारणों से पशु बाड़े में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 9 भेड़ व बकरियां जलकर मर गई। पशुपालक पाबूराम पुत्र पांचाराम भील के कमाई का एकमात्र साधन थी यह भेड़ बकरियां। सूचना पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर रेत व पानी डालकर आज पर काबू पाया। तब तक 9 पशु मर चुके थे।