धमतरी: अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिला के ग्राम सांकरा निवासी चिंताराम यादव शनिवार की शाम अपने साइकिल से घर आ रहा था। तभी गांव में एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया और मौके से भाग गया। घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए पहले बालोद जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से रेफर होने पर उसे धमतरी के मसीही अस्पताल लाया गया।